फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तस्करी के सोने की लूट मामले में मुठभेड़, सीआरपीएफ जवान सहित पांच गिरफ्तार,  एक आरोपी के पांव में लगी गोली

Fri, 10 May 2024 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोना तस्करी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें अमरोहा निवासी सीआपीएफ जवान भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पांव में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की थाना मिलक व एसओजी टीम ने मुठभेड़ में सऊदी अरब से तस्करी किए गए सोने की लूट के मामले में सीआरपीएफ जवान व एक हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के टिकिया गांव निवासी इंतखाब अली जो कि रामपुर सीआरपीएफ में सिपाही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा टांडा निवासी शफीक उर्फ गटुआ हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर दिल्ली, मुरादाबाद व रामपुर सहित कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एक ब्रेजा गाड़ी के साथ 558 ग्राम सोना, 13.5 लाख रुपये नगद, दो तमंचे, पांच जिंदा कारतूस व दो पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।

टांडा निवासी तारीक, अजहर, मुकीम व फरहान द्वारा 28 अप्रैल की रात सऊदी अरब के अबूधाबी से तस्करी कर लाए 1100 ग्राम सोने के लूट के मामले का रामपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी रामपुर राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना मिलक पुलिस व एसओजी टीम बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक ब्रेजा गाड़ी यूपी 23 एबी 7186 में बैठे कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर धनेली उत्तरी कट से नवदिया चौराहे की तरफ गाड़ी भगाने का प्रयास किया।

शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर घेरने की कोशिश की तो कार एनएच-24 हाईवे से नवदिया चौराहे की सड़क के दाहिनी तरफ खाई पर अटक गइ गई। एसपी ने बताया कि तभी गाड़ी में से 3 व्यक्ति उतर कर भागने लगे। उनमे से दो व्यक्तियों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की, उसमें एक व्यक्ति के टांग में गोली लग गई और वो घायल हो गया। जबकि दो साथियों सहित तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। घायल ने अपना नाम शफीक उर्फ गटुआ निवासी मोहल्ला नीम कस्बा टांडा बताय।

उसने यह भी बताया कि थाना टांडा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। मौके पर पकडे़ गए शफीक के दो अन्य साथियों ने पूछताछ में अपना नाम इंतखाब अली पुत्र इस्तखार हुसैन व दानिश पुत्र अब्दुल मुत्तलिब निवासी ग्राम टिकिया फतेहपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताया।

इंतखाब सीआरपीएफ रामपुर में सिपाही पद पर है। इनके पास से 558 ग्राम सोने के दो अंडाकार गोले बरामद हुए, जबकि 8.10 लाख रुपये व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस टीम द्वारा इसी लूट के मामले में जिशान पुत्र अमीर अहमद निवासी पडाव थाना टांडा, रिजवान पुत्र मुजमिल्ल निवासी लालू नगला थाना शहजादनगर को रौरा कट से गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से 5,4 लाख रुपये व 2 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पांचों आरोपियों के पास से एक ब्रेजा गाड़ी सहित कुल 13.5 लाख रुपये नगद, 558 ग्राम सोना, दो तमंचे, दो खोखे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों दर्ज करते हुए आरोपियों पर लूट के साथ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है।

गिरफ्तार हुए पांच आरोपी
शफीक उर्फ गटुआ निवासी मोहल्ला नीम कस्बा व थाना टांडा रामपुर, इंतखाब अली पुत्र इस्तकार हुसैन व दानिश पुत्र अब्दुल मुत्तलिब निवासी ग्राम टिकिया फतेहपुर थाना डिडौली अमरोहा, जिशान पुत्र अमीर अहमद निवासी पडाव थाना टांडा रामपुर, रिजवान पुत्र मुजमिल्ल लालू नगला थाना शहजादनगर रामपुर।
विज्ञापन

करीब आधा किग्रा. सोना दिल्ली सराफ को बेचा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर 1100 ग्राम के 4 गोलों में से 2 गोलों को दिल्ली में एक सराफ व्यवसायी के यहां बेच दिया। इससे प्राप्त रुपयों को आपस में बाट लिया और बाकी 558 ग्राम के दो गोले बेचने के लिये रामपुर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें