रामपुर में बिजली कर्मी को एंटी करप्शन टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उस पर किसान से 11 हजार रुपये लेने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
गोविंदपुरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी नितेश कुमार सिंह को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी पर एक किसान से बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर 11 हजार लेने का आरोप है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसके एवज में कर्मचारी द्वारा लगातार रुपये की मांग की जा रही थी। परेशान होकर किसान ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की।
जांच के बाद टीम ने योजना बनाकर तय रकम लेते समय नितेश कुमार सिंह को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
देर शाम तक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही। एंटी करप्शन टीम का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।