फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में BSP ने नए चेहरे पर लगाया दांव, सीधे सांसदी का चुनाव लड़ेंगे जीशान, पठान वोटरों को साधने की जुगत

Sun, 24 Mar 2024 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर लोकसभा सीट पर बसपा ने जीशान खां को उम्मीदवार बनाया है। वह पठान बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। इससे पार्टी ने पठान वोटरों को साधने की कोशिश की है। जीशान खां पहली बार ही सांसदी का चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
रामपुर में बसपा पत्याशी जीशान खां का स्वागत करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में इस बार बिल्कुल नए चेहरे पर दांव लगाया है। पठान बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले जीशान खां भले ही बसपा से एक दशक से जुड़े हों, लेकिन उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। अब वह सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जीशान पर दांव लगाकर पठान वोटरों को साधने की कोशिश की है। राजनेताओं के अनुसार जिले में करीब सवा लाख पठान मतदाता हैं।

 

 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। 19 अप्रैल को पहले चरण में जिले में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने नामांकन नहीं किया है। भाजपा ने सांसद घनश्याम सिंह लोधी को काफी समय पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन में रामपुर सीट सपा के खाते में गई है, लेकिन सपा ने भी अभी तक प्रत्याशी का एलान नहीं किया है।

 
 

अब बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बसपा ने शनिवार को अपने पत्ते खोलते हुए शहर के मोहल्ला कुंडा में रहने वाले जीशान खां को प्रत्याशी घोषित कर दिया। जीशान पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वह बसपा से करीब एक दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े रहे हैं। जीशान के चाचा शहाब व चाची शैला खां पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। जीशान को उतारकर पार्टी ने पठान बिरादरी को साधने की कोशिश की है।
 
 

रामपुर में अब तक हाथी को कभी नहीं मिली जीत
रामपुर लोकसभा सीट पर बसपा को कभी जीत नहीं मिली है। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव में बसपा का सपा से गठबंधन था, तब सपा के प्रत्याशी आजम खां को जीत मिली थी। इसके अलावा अकेले बसपा रामपुर से कभी लोकसभा चुनाव नहीं जीती है। ऐसे में बसपा ने इस बार नए चेहरे पर दांव लगाया है।
 
 
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक छोटे से कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। मैं बहन जी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस बार मतदाता हमें अपना समर्थन जरूर देंगे। - जीशान खां, बसपा प्रत्याशी

बसपा सुप्रीमो ने रामपुर सीट से जीशान खां को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह मजबूत तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे। जीशान खां को हर वर्ग से वोट मिलेगा। - प्रमोद सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें