फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board UPMSP Result: हाईस्कूल परीक्षा में रामपुर में महिमा सिंह रहीं अव्वल, टॉप टेन में बेटियों का दबदबा

Sat, 18 Jun 2022 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। रामपुर में श्री  हरि इंटर कॉलेज की छात्रा महिमा सिंह ने 93.33 फीसद अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप टेन में कुल 15 विद्यार्थी हैं, जिनमें नौ छात्राएं हैं। यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए  यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
विज्ञापन
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रामपुर में श्री  हरि इंटर कॉलेज की छात्रा महिमा सिंह ने 93.33 फीसद अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप टेन में कुल 15 विद्यार्थी हैं, जिनमें नौ छात्राएं हैं।

विज्ञापन

 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप टेन की सूची में नौ छात्राओं ने जगह बनाई है तो छह छात्र भी इस सूची में शामिल हैं। रामपुर नगर स्थित श्री हरि इंटर कॉलेज की छात्रा महिमा सिंह ने 600 में से 560 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। टॉप टेन सूची में श्री हरि इंटर कॉलेज के तीन परीक्षार्थी हैं। टॉप टेन में पटवाई(शाहबाद) क्षेत्र के आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा के अजय कुमार 557 अंक (92.83) फीसद अंक हासिल कर दूसरे और शाहबाद के ही मनोरमा हायर सेकेंडरी स्कूल के मोहम्मद कैफ 555 अंक (92.50) फीसद अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैँ। टॉप टेन में रामपुर नगर के पांच परीक्षार्थी, शाहबाद क्षेत्र के चार, मिलक क्षेत्र के चार, बिलासपुर और टांडा क्षेत्र के एक-एक परीक्षार्थी शामिल हैं।

 
  • ये है टॉप टेन परीक्षार्थियों की सूची
नाम जिले में स्थान प्रतिशत स्कूल का नाम
महिमा सिंह पहला 93.33  श्री हरि इंटर कॉलेज रामपुर
अजय कुमार दूसरा 92.83 आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा
मोहम्मद कैफ तीसरा 92.50  मनोरमा एचएसएस शाहबाद
वैशाली चौथा 91.50 कलावती कन्या इंटर कॉलेज मिलक
याशी पांचवां 91.33 रीता पब्लिक इंटर कॉलेज मिलक
अनुप्रिया पांचवां 91.33 आरपीएस एचएसएस कुंडेसरा टांडा
कृष्णा रस्तोगी छठा 91.17 मनोरमा एचएसएस शाहबाद
देव आशीष सातवां 91.00 राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद
खुशी आठवां 90.83 इंटर कॉलेज नवाबगंज बिलासपुर
मुजीब उर रहमान आठवां  90.83 इस्लाहे कौम हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर
अरीबा कुरैशी आठवां 90. 83  कलावती कन्या इंटर कॉलेज मिलक
फलक जुनैद आठवां 90.83 रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
शैवी नौवां 90.67 कलावती कन्या इंटर कॉलेज मिलक
पायल पवार नौवां 90.67 श्री हरि इंटर कॉलेज रामपुर
युवराज गुप्ता दसवां 90.50 श्री हरि इंटर कॉलेज रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें