फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देखते ही खुशी झूम उठे छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। बच्चे अपना रिजल्ट देखने के लिए स्कूल पहुंचे। पास होने की खबर सुनते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। तमाम बच्चों ने अपने स्कूल में जाकर शिक्षकों का आशीष लिया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी घातक रही। लिहाजा, सरकार को फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ गया। ऐसे में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने स्कूल बंद कर दिए। सरकार ने बिना परीक्षा के ही कक्षा एक से कक्षा नौ एवं ग्यारह के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का आदेश दे दिया था। यहां तक कि यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा भी निरस्त कर दी गईं थीं। सरकार के आदेश के बाद बोर्ड ने इस वर्ष हाईस्कूल का रिजल्ट कक्षा नौ के 50 प्रतिशत अंकों, हाईस्कूल की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा के 50 प्रतिशत अंकों और 30 प्रतिशत के आंतरिक मूल्यांकन में मिले वास्तविक अंकों को जोड़कर तैयार किया गया है। जबकि, बारहवीं का रिजल्ट हाईस्कूल के कुल अंकों के औसत का 50 प्रतिशत, ग्यारहवीं के 40 प्रतिशत और बारहवीं प्री बोर्ड के 10 प्रतिशत अंकों एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार किया गया।
शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया। ऐसे में रिजल्ट जारी होने की खबर सुनते ही बच्चे अपने अभिभावकों के साथ अपने अपने विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना रिजल्ट देखा। रिजल्ट देखते ही बच्चे अपने पास होने पर खुशी से झूम उठे। बच्चों ने अपने शिक्षकों का आशीष लेकर एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें