फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

Wed, 17 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू होंगी। जिले के 82 परीक्षा केंद्रों पर 48 हजार से ज्यादा बच्चे हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लेने का दावा किया है। परीक्षा के लिए बुधवार को दिनभर कालेज में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन



यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो जाएगी। जिले में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 48 हजार बच्चों हिस्सा लेंगे। इसमें हाईस्कूल के 27587 और इंटर में 21383 छात्र शामिल हैं।


परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। 82 परीक्षा केंद्रों को 27 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शिक्षा विभाग ने उड़न दस्तों का भी गठन किया है। गुरुवार को पहले दिन पहली पाली में सुबह साढ़े सात बजे से हाईस्कूल हिंदी प्रश्न-पत्र और दूसरी पाली में इंटर हिंदी का प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



अफसरों का दावा है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से होगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को नकलविहीन कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें