फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी

Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों की हाजिरी अब मोबाइल एप से लगाई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक अपने स्मार्टफोन के जरिये प्रत्येक पाली में शामिल होने वाले छात्रों की हाजिरी लगाएंगे। ये भी बताएंगे कितने परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पल-पल की जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल एप के जरिये देनी होगी।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड हाईटेक हो रहा है। एक ओर जहां बोर्ड परीक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंकों को आनलाइन किया जा रहा है, वहीं अब परीक्षार्थियों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश जारी कर दिए हैं।


प्रत्येक पाली में परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी एप के माध्यम से बोर्ड को देंगे। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को अपने स्मार्टफोन में बोर्ड का एप लोड करना होगा। साफ किया गया है कि इसमें किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें