फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : 74 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
22 दिसंबर तक मांगी गईं आपत्तियां, 30 दिसंबर को आएगी फाइनल सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर बुधवार शाम अपलोड कर दी गई है। यह सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समर्थन के बाद जारी की गई है। विभाग की ओर से कुल 74 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
जिले के 237 इंटर कॉलेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 46,766 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि पुनः 74 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। यदि वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत है तो छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य अथवा विद्यालय प्रबंधन साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी से परिषद के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
परीक्षा केंद्रों को लेकर यदि किसी को दिक्कत है तो वह अपनी शिकायत 22 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। -अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें