फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नेशनल हाईवे पर कार व पिकअप की टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप से हुआ हादसा, तीन रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोट। रामपुर–काठगोदाम नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुतियापुरा गांव निवासी ओमप्रकाश पिकअप से रामपुर सब्जी मंडी जा रहा था। उसके साथ अशोकपुर पट्टी निवासी विकास भी था। मिलक बिचौला गांव से आगे रॉन्ग साइड जा रही पिकअप की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार हरिद्वार जनपद के शेरपुर गांव निवासी योगेश, गुजरात के बड़ौदा गांव निवासी कुरूती शाह, नाडियाल जनपद निवासी पुश पटेल तथा पिकअप सवार ओमप्रकाश और विकास घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें