फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत चिकित्सक का क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे एक अपंजीकृत चिकित्सक का क्लीनिक सील कर दिया। जबकि इस दौरान अपंजीकृत चिकित्सक फरार हो गया। विभाग द्वारा चिकित्सक को पंजीकरण व चिकित्सीय योग्यता संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए समय दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला मोती मस्जिद स्थित एक निजी चिकित्सक के खिलाफ विभाग को कई दिनों से अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिल रही थी। चिकित्सक द्वारा बिना स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण व आवश्यक शैक्षिक योग्यता के क्लीनिक संचालित करने की शिकायत थी। क्लीनिक पर कोई नाम भी दर्ज नहीं था। जिस पर शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को देखकर अपंजीकृत चिकित्सक फरार हो गया। जिस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया और चिकित्सक को दस्तावेज दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इस दौरान दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर मेडिकल एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें