रामपुर। स्वर्गीय मशकूर अली खां मेमोरियल स्टेट सेविन ए साइड हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए, जिसमें यंगमैन क्लब ने चांदपुर को हराकर व स्टूडेंट क्लब को वॉकओवर मिलने पर दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यंगमैन हॉकी मैदान पर चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में पहला क्वाटर फाइनल मैच यंगमैन क्लब व चांदपुर बिजनौर के बीच खेला गया, जिसमें यंगमैन क्लब की ओर से सायाम, रविंदर व अजजी खां ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच के मुख्य अतिथि जुनैद कमाल ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। मैच की अंपायरिंग अब्दुल व मुमताज ने की। टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच चैंपियन क्लब व स्टूडेंट क्लब के बीच खेला जाना था, चैंपियन क्लब के खिलाड़ी देर से पहुंचने पर टेक्निकल कमेटी ने स्टूडेंट को वॉकओवर दिया। टेक्निकल टेबल का कार्य राशिद व माविया ने देखा। इस मौके पर मोइन हसन खां, जफर खां, हसीन उद्दीन खां आदि मौजूद रहे।