फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना लाइसेंस चल रही लैब और हेल्थ केयर सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे क्लिनिक और पैथोलोजी लैब पर शिकंजा कस दिया है। नोडल अधिकारी की टीम ने शुक्रवार को लालपुर में अवैध रूप से संचालित लैब और हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया। दो झोलाछाप के क्लीनिक भी सील किए गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के नेतृत्व में बनी टीम ने लालपुर और टांडा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। कई स्थानों पर भारी मात्रा में इस्तेमाल की गई सिरिंज, ड्रिप सेट, इंजेक्शन की खाली शीशियां, ऑपरेशन उपकरण और अन्य मेडिकल वेस्ट बरामद हुआ। टीम केजीएन लैब लालपुर पहुंची तो संचालक के पास प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं मिला। इसी तरह सिटी हेल्थ केयर सेंटर लालपुर भी बिना लाइसेंस के चलते मिला।
नोडल अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा लालपुर से आगे टांडा रोड पर भी दो क्लीनिक अवैध रूप से चलते मिले। इन्हें भी सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सील की कार्रवाई कर दी गई है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। किसी भी हाल में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें