फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास बोले: रामपुर के पटवाई में देश के पहले अमृत सरोवर का मई में होगा शुभारंभ, किया ये बड़ा एलान

Thu, 14 Apr 2022 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में पटवाई स्थित अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान कहा कि इसका शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।यहां लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे। कहा कि जिले में इस तरह के 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
सरोवर का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में पटवाई स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण की प्रगति देखने के बाद कहा कि इसका शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन के साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता से बन रहे अमृत सरोवर बेहद खास हैं। नकवी ने कहा कि यह (पटवाई वाला) देश का पहला अमृत सरोवर होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरगामी योजना का सफल मॉडल साबित होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर किया जा रहा विकसित
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे। पास में खाने-पीने के स्टॉल की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह काम आजादी का अमृत महोत्सव के पूरा होने के वर्ष 2023 तक पूरा होगा। जिला पंचायत, जिला प्रशासन, ग्राम सभाएं मिलकर इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करेंगे। सीडीओ गजल भारद्वाज के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीडीओ का यह बेहतर प्रयास है। पटवाई स्थित इस अमृत सरोवर का शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।

इस अवसर पर पैक्सपेड के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, एसडीएम शाहबाद अशोक चौधरी, आदि उपस्थित रहे। इसके बाद नकवी ने शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें