आने वाले दिनों में शहर में एचटी लाइन की चपेट में आने से कोई हादसा नहीं होगा। न ही आंधी-बारिश और अन्य कारणों से खुले में लटकी एचटी लाइनों में कोई फॉल्ट होगा।
बहुप्रतीक्षित अंडरग्राउंड केबल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट का टेंडर होने के बाद कार्यदायी कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्थानीय बिजली अफसरों के साथ मीटिंग कर प्रोजेक्ट पर रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड केबल प्रोजेक्ट में एचटी व एलटी लाइन के सर्वे व कार्ययोजना को लेकर चर्चा हुई।