फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर अनियंत्रित कार दूसरी कार पर गिरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में मुल्लाखेड़ा गांव के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित एक कार हाईवे से नीचे दूसरे रोड पर उछलकर दूसरी कार गिर गई। इस दौरान दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कार सवार चार लोग बाल बाल बचे। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे सफेद रंग की एक कार नगर से रामपुर की ओर जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ा गांव में अचानक कार अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चालक कर पर नियंत्रण कर पाता कि अनियंत्रित कार हाईवे किनारे नीचे दूसरे रोड पर खड़ी ग्राम सदराखेड़ा निवासी हरप्रीत सिंह बरार की कार पर जाकर गिरी।
हादसे के दौरान दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवार चारो लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि हाईवे पर दौड़ रही कार में सवार लाग नशे की हालत में थे और हाईवे पर स्टंट कर रहे थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों कार स्वामियों के बीच कुछ लोगों ने आपसी बातचीत शुरू करा दी। वहीं पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें