स्वार। नूरपुर फाजलपुर गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर फूफा और भतीजे के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी जसप्रीत सिंह और उनके फूफा गुरमुख सिंह के बीच यह कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीरें दी हैं। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद