फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लेखपाल के साथ मारपीट के मामले में वांछित चल रहे हैं उज्ज्वल दीदार सिंह, पुलिस घोषित कर चुकी है 25 हजार का इनाम

Fri, 17 Jan 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। लेखपाल के साथ मारपीट के मामले में नामजद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह फरार चल रहे हैं। इन पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। इन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट से भी झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
बिलासपुर थाने में नामजद सपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह 20 दिन से फरार हैं। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए तरह-तरह के प्रबंध कर रहे हैं। इस बीच पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट में उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता अमित सक्सेना ने बताया कि जिला जज एसपी त्रिपाठी ने पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, लेखपाल अवनीश कुमार ने पिछले दिनों बिलासपुर थाने में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दीदार सिंह उर्फ साबी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि इन्होंने खेत की जांच करने पहुंचे लेखपाल अवनीश के साथ मारपीट कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस पर पुलिस अधिकारी उनकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें