फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचमकुशाई के साथ गुलपोशी और चादरपोशी शुरू

Fri, 13 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत शाह हाफिज जमाल उल्लाह साहब का 228 वां सालाना उर्स शुक्रवार को शुरू हुआ। हाफिज साहब की दरगाह के सज्जादानशीं फरहत जमाली ने परचम कुशाई की। इसके बाद दरगाह पर गुलपोशी और चादरपोशी की गई।
विज्ञापन



25 नवंबर तक चलने वाले उर्स में भाग लेने के लिए अजमेर शरीफ स्थित हजरत ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के सज्जादानशीं सैयद इकबाल मियां, अजमेर के अकबरी मस्जिद के इमाम कारी अब्दुल गफूर, दरगाह ख़्वाजा क़ुतुबुद्दीन बख्तियार काकी के सज्जादानशीं मंजरूल हक भी रामपुर पहुंचे हैं।


हजरत शाह हाफिज जमाल उल्लाह साहब का उर्स हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। भारी संख्या में अकीदतमंद हाफिज साहब की दरगाह पर पहुंचे। परचमकुशाई के बाद दरगाह पर गुलपोशी और चादरपोशी की गई। इस मौके पर शाहिद खां जमाली, साजिद हुसैन, शहनवाज अली खां, राशिद अहमद, अब्दुल रहमान खां, अथर जमाली, आरिफ जमाली, अरशद जमाली, चमन जमाली, बाकर अली खां, मुराद मियां, फहद जमाली, हुमायूं मियां, मोमिन खां, मोहसिन खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें