फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्टंटबाजी करते पकड़े गए दो युवक, बाइकें सीज

Fri, 17 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को रास्ते में बाइक से स्टंट करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों की बाइक सीज कर दीं। साथ ही केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने राधा कट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को बाइक पर स्टंट करते हुए पकड़ लिया। दरअसल यह युवक राम रहीम पुल से होता हुआ शौकत अली रोड पर आ रहा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछ करके उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक गंज थाना क्षेत्र के टीन वाली मसजिद निवासी अयान है। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया। साथ ही केस भी दर्ज किया है।
दूसरी ओर अजीतपुर चौराहे पर भी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक अजीमनगर थाना क्षेत्र के ढोंकपुरी टांडा निवासी मोहम्मद सालिम के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। उसकी बाइक को भी सीज कर दिया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों की बाइकों को सीज कर दिया है। साथ ही दोनों बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें