फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला का दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति व सुसराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि पति नशे में आए दिन मारपीट करता है और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। 31 जुलाई की रात करीब 10 बजे पति ने शराब और स्मैक के नशे में सिर पर पत्थर मारकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसकी जान बची। इसके बाद आरोपी ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी और उसे दो छोटे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें