बिलासपुर। कोतवाली की रुद्रबिलास पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कियाद्ध पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम डिबडिबा रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे से पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वयं को ग्राम डिबडिबा की पदमा कॉलोनी निवासी अमरजीत और सोमपाल बताया।
तलाशी में अमरजीत के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस तथा सोमपाल के पास से एक चाकू बरामद हुआ। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में पहले से ही आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम आदि गंभीर धाराओं में छह से अधिक मामले दर्ज हैं।