फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिले के दो शिक्षक करेंगे राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
12 जनवरी से राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद लखनऊ में होगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले के दो शिक्षकों का चयन छठी राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी से राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद लखनऊ में किया जा रहा है। डायट से चयनित उच्च प्राथमिक स्तर के गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों के श्रेष्ठ शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
सितंबर माह में डायट स्तर पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल ) प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।जिसमें उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय के टीएलएम एवं मॉडल प्रदर्शन के लिए चमरौआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर पट्टी कुंदन में कार्यरत शिक्षक रवि माथुर का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मिलक ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लोहा में कार्यरत शिक्षिका उर्वशी सिंह का चयन विज्ञान विषय में हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनकी ओर से पोषण के आधार पर जंतुओं के प्रकार को सरल, सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे निर्णायक मंडल की ओर से सराहा गया है।
डायट प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों का राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में चयन होना जनपद के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें