फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण के कारण लग रहा जाम
विज्ञापन


स्वार। नगर में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रोजाना ही जाम लग रहा है। मंगलवार को नगर में रामपुर–बाजपुर मार्ग जाम के कारण दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इससे पैदल राहगीर ही नहीं बल्कि नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटकों को दिक्कत हुई। देर शाम वाहन किसी तरह रेंगते हुए गुजरे।
मंगलवार को रामपुर–बाजपुर मार्ग पर नगर में अगलगा चौराहा, रसूलपुर चौराहा, कोतवाली चौराहा और बिलासपुर तिराहे पर भीषण जाम लगा। दरअसल इन चौराहों पर यातायात नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की कोई व्यवस्था ही नहीं है। जाम लगने से वाहनों का रेंगना भी मुश्किल हो गया, जिससे दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि रामपुर-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के कारण समस्या हो रही है। इसके बावजूद वह नगर पालिका प्रशासन और पुलिस के माध्यम से यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें