फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमीन विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, महिलाओं समेत 18 घायल

Mon, 19 Jan 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद नगर गांव की घटना, सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया
विज्ञापन

सैफनी। थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर गांव में रविवार दोपहर जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक झगड़े में बदल गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के अनुसार विवाद की शुरुआत जमीन के कब्जे को लेकर हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना में एक पक्ष से हरपाल, जगत सिंह, अरविंद, सृजित, भगवान सिंह, ध्यान सिंह, भूरी पत्नी दंगल सिंह, वंदना गुप्ता पत्नी अमन सिंह, विकास, अमन सिंह, सरजीत और हरपाल सिंह घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से निहाल सिंह, विनय, मुनेश, अमित कुमार, महेश सिंह, रमेश, रामवती पत्नी रघुवीर और नरेश के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें