रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से पथराव और मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मीठा कुआं निवासी आमिर की राजद्वारा में दूध की दुकान है। इसके पास में ही पीलू मस्जिद निवासी इबरान अपनी दुकान का निर्माण करा रहा है। मंगलवार रात को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट के साथ पथराव हो गया। जिसमे आमिर और इबरान घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है । घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर नहीं आई है, आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।