फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से मौत के बाद जागी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चीनी मांझे में करंट उतरने से युवक की मौत की घटना के बाद पुलिस जाग उठी है। पुलिस ने गुरुवार को दो लोगों को चीनी मांझा की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 416 गिट्टा चीनी मांझे की चरखियां बरामद हुईं हैं। पुलिस का कहना है कि चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि इसकी बिक्री प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे दोमहला रोड पर मोहल्ला घेर कलंदर खां निवासी जाने आलम (20) की मौत चीनी मांझे में करंट उतर जाने से हो गई थी। जाने आलम बाइक जा रहा था। बांस मंडी के पास चीनी मांझे की डोर बिजली की तार से नीचे लटक रही थी। मांझे में करंट आ रहा था और जाने आलम उसकी चपेट में आ गया। जाने आलम की मौत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। मौत की वजह चीनी मांझा बताई गई थी।
गुरुवार को गंज पुलिस को सूचना मिली कि घेर कटे बाज खां में वीके ट्रेडर्स का मालिक अपने एक साथ के साथ चीनी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को मौके पर 416 गिट्टे चीनी मांझे की चरखियां बरामद हुईं। साथ ही पुलिस ने बाबर एवं नाहिद को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही आगे भी चीनी मांझे की बिक्री होने को लेकर छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें