फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने में मोदी-योगी सरकार ने हर मोर्चे पर किया मजबूती से काम: नकवी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना से लड़ने में मोदी-योगी सरकार हर मोर्चे पर मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा को राजनैतिक अवसर बनाने वाले लोग, संकट के समाधान का हिस्सा बनने के बजाय सियासी व्यवधान का किस्सा गढ़ने एवं भय-भ्रम का भौकाल खड़ा करने में लगे हैं।
विज्ञापन

नकवी गुरुवार को जिला अस्पताल का दौरा करने पहुंचे थे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए सरकार-समाज के सभी लोग संवेदनशीलता के संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों की सेहत-सलामती के लिए काम कर रही है। इस अप्रत्याशित संकट से देश को उबारना सभी की प्राथमिकता है और हमें विश्वास है कि हम जल्द इस संकट से बाहर निकलेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग पहले दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर सवाल उठाते रहे हैं, वही अब वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भ्रम पैदा कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि जब जनवरी-फरवरी 2020 में कोरोना का संकट शुरू हुआ था तब से एक वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की सेहत-सलामती के लिए सुविधा-संसाधन सुनिश्चित करने के प्रभावी उपाय किए। इसके फलस्वरूप अब कोरोना वायरस की टेस्टिंग लैब, प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता, कोरोना टेस्टिंग किट, डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल, एन-95 मास्क, पीपीई किट एवं वेंटीलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन आदि लोगों की सेहत-सलामती के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है और अब तक लगभग 18 करोड़ 50 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। देश भर में 73 हजार 600 वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे हैं। लाखों लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। कोरोना महामारी से लड़ाई में केंद्र सरकार ने राज्यों की भरपूर मदद की है। जिला अस्पताल के निरीक्षण में उन्होंने इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना तथा ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें