फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव व फायरिंग के दो आरोपी दो देसी बंदूक व एक तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
भोट पुलिस द्वारा पकड़े गए नवादा गांव में पथराव और फायरिंग के आरोपी। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। करीब पंद्रह दिन पूर्व चुनावी रंजिश में पथराव व फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दो देसी बंदूक, एक 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नवादा गांव में करीब 15 दिन पूर्व देर रात ग्राम प्रधान पद की चुनावी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने छतों में चढ़ कर एक दूसरे पर खूब पथराव व फायरिंग की थी तथा सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया। पथराव और फायरिंग में छह लोग घायल हो गए थे। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के सोलह लोगों के खिलाफ नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही आरोपियों के घर में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। बुधवार सुबह पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपी नवादा गांव निवासी महबूब और शाकिर को मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो देसी बंदूक एक 315 बोर के तमंचा व चार कारतूस भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें