रामपुर में मालगोदाम तिराहे पर बच्चे को मास्क देकर पहनाने को कहते एसपी शगुन गौतम। संवाद
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। लॉकडाउन हटते ही लोग बिना मास्क लगाए ही घरों से बाहर आने लगे हैं। ऐसे में पुलिस ने मास्क न लगाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। दिनभर में मास्क न लगाने पर पुलिस ने 1.15 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। साथ ही 228 वाहनों के चालान किए।
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भले ही सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया हो, लेकिन इसके बाद भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके तहत बाजारों में मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, लोग सरकार के आदेशों के बाद भी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही दो गज की दूरी का पालन किया जा रहा है। बुधवार को भी पुलिस ने चेकिंग की, तो पूरे दिन में सिर्फ मास्क न लगाने वालों से 1.15 लाख रुपये जुर्माना वसूल लिया। इसके साथ ही 228 वाहनों के चालान किए और 1.186 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला।