फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टांडा/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर से सटे ग्राम मोहनपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के दो व्यक्तियों की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं पहने था। अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे हैं।  

ग्राम रामनगर रेंका निवासी मोहम्मद नबी (40) तथा उसके बड़े भाई छोटे नेता का बेटा भूरा (35) गुरुवार को बाइक से मुरादाबाद गए थे। वह दोनों शाम आठ बजे के करीब घर लौट रहे थे। क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरा के पास उनकी बाइक से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दोनों चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में ले लिया। ये खबर जब उनके घर तक पहुंची तोे परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में दो व्यक्तियों की मौत होने से गांव वाले भी गमगीन हैं। बताया जाता है की दोनों के छह-छह बच्चे हैं। भूरे के पांच लड़कियां तथा एक लड़का है। परिजनों को अब उनकी परवरिश की चिंता सता रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें