शाहबाद। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग लहूलुहान हो गए।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के नबीगंज जदीद गांव में पुराने जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट में एक पक्ष के पंकज और रामभरोसे बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनके सिर में चोटें आई।
लहूलुहान हालत में घायल लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद घायल पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद