फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नाबालिग प्रेमी युगल गायब, परिजनों ने दी तहरीर

Thu, 30 Apr 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग प्रेमी युगल के घर से गायब हो गया। दोनों एक ही निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी सोमवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गांव व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि उसी गांव का एक किशोर, जो उसी स्कूल में पढ़ता है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। किशोरी और आरोपी किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें