फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फायरिंग मामले में सपा नेता के बेटे समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड अफसर की कार पर 14 जनवरी की रात की गई थी फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार की कार पर 14 जनवरी की रात को फायरिंग होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष और सपा नेता सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई नितिन सागर को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग सपा नेता की लाइसेंसी पिस्टल से की गई थी। पहले वह बसपा में थे।
इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार रामपुर में तैनात हैं और गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में जगवीर सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। 15 जनवरी की सुबह उन्होंने अपनी कार में गोलियों के तीन निशान देखे। एक गोली शीशे में, एक बोनट में और एक साइड में लगी थी। कार के पास खाली कारतूस भी मिले थे। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

फील्ड अफसर की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रविवार को आदर्श कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और उसके चचेरे भाई नितिन सागर निवासी दीप सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
-
पेट्रोल की सेल बढ़ाने के मामले में हुआ था विवाद
एसपी विद्या सागर मिश्र के अनुसार सुरेंद्र सागर के पेट्रोल पंप हैं। इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड अफसर को पेट्रोल पंपों के टैंक फुल रखकर सेल बढ़ाने का टारगेट दिया जाता है। इसी को लेकर फील्ड अफसर और पंप संचालक के बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में रात के समय आवास विकास कॉलोनी में किराये पर रहने वाले अधिकारी की कार पर फायरिंग की गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


-
सागर की लाइसेंसी पिस्टल का किया गया था इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक घटना में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी है। लाइसेंसी पिस्टल सपा नेता सुरेंद्र सागर के नाम पर है। घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार को भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा दी है। एसपी के अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें