रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में जिला प्रशासन ने रेलवे और अन्य सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया था। अतिक्रमण हटाने के बाद रेलवे ने यहां दीवार बनाना शुरू कर दिया है।
शनिवार को डीएम और एसपी ने इसका निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे अधिकारियों को जल्द अपनी जमीन पर चहारदीवारी करने के लिए कहा। इस जमीन पर 30-40 वर्षों से स्थानीय लोगों ने कब्जे किए थे। इस कारण रेलवे अपनी जमीन पर दीवार निर्माण नहीं करा पा रहा था।
रेलवे ने डीएम को पत्र लिखकर रेलवे की जमीन खाली कराने के लिए सहयोग मांगा था। इसके बाद रेलवे और जिला प्रशासन ने जमीन से अतिक्रमण हटाया था।
डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि रेलवे की दीवार बनने के बाद प्रशासन यहां पर सौंदर्यीकरण का काम करेगा। संवाद