रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। इस दौरान कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां की तरफ से उनके पीआरओ ने नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि, अभी कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। वहीं, एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरूहो गई है। इसके लिए कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीसरे दिन यानी बुधवार को दो नामांकन पत्रों बिक्री हुई। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नरेश कुमार सैनी ने नामांकन पत्र खरीदा। जबकि, कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां की तरफ से उनके पीआरओ ने भी नामांकन पत्र खरीदा । हालांकि, अब तक कांग्रेस की तरफ से किसी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है। वहीं, भाजपा और सपा की तरफ से किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा है। हालांकि, आगामी कुछ दिनों में प्रत्याशियों के नाम का एलान होने की संभावना है।