फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शानिब हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में हुई फायरिंग में छात्र की मौत के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में सादिक और नसीम के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सोमवार की रात दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। इस दौरान फायरिंग व पथराव शुरू हो गया था। घटना में नसीम के 17 साल के बेटा शानिब की गोली लगने से माैत हो गई थी। बब्बू भी घायल हो गया था। शानिब 12वीं का छात्र था।
इस घटना में पुलिस ने सादिक, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल माजिद और मोहम्मद हनीफ उर्फ मोहम्मद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में अब नगलिया आकिल गांव निवासी अब्दुल माजिद और मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी विद्या किशोर मिश्र के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो अदद कारतूस बरामद किए हैं। इन दोनों आरोपियों पर भी दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें