फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भैंस लूट के मामले में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/सैदनगर। भैंस लूट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर भूरा और उसके साथी साकिब को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रनुआ नंगला तिराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में भूरा के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 12,500 रुपये, दो तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक भी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तमंचे के बल पर दो भैंस लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान भूरा निवासी मुतियापुरा, टांडा और साकिब निवासी कुरैशियान, सैदनंगली, अमरोहा के नाम प्रकाश में आए थे। इससे पहले तीन अक्तूबर को इस मामले में आलम उर्फ बाबू को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
बृहस्पतिवार को रनुआ नंगला तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में भूरा घायल हो गया, जबकि साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल भूरा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

0000
भैंस बेचकर मिले रुपये होने की बात कही
सीओ पंकज पंत ने पुलिस पूछताछ के बाद बताया कि भूरा ने अपने साथियों के साथ 23-24 सितंबर की रात चक खरदिया गांव से भैंस लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसके मुताबिक, दोनों भैंस बेचने के बाद हिस्से में मिले रुपये में से 11,500 रुपये उसके पास बचे थे। वहीं, साकिब ने भैंस लूट की घटना में शामिल होने से इनकार किया। उसने बताया कि वह भूरा के साथ किसी नई घटना की रेकी करने आया था। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
0000
भूरा पर रामपुर व मुरादाबाद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं मामले
भूरा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ रामपुर व मुरादाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। साकिब के खिलाफ मुरादाबाद के मैनाठेर थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि भैंस लूट के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, 12,500 रुपये और बाइक बरामद हुई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें