फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धान खरीद के दो सौ पंजीकरण सत्यापन में निकले फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धान की फर्जी खरीद करवाने के उद्देश्य से बिचौलियों द्वारा कराए गए पंजीकरण सत्यापन में पूरी तरह से फर्जी पाए गए। मौके पर कोई भी धान की फसल नहीं पाई गई। जिसके बाद लगातार एसडीएम द्वारा पंजीकरण का सत्यापन कराया जा रहा है। बीते तीन दिन में दो सौ पंजीकरण फर्जी पाए जाने के बाद निरस्त किए जा चुके हैं। धान क्रय केंद्र स्थापित हो जाने के बाद क्षेत्र भर के बिचौलिए सक्रिय हो जाते हैं। बेतुके तरीकों से और जन सेवा केंद्र संचालकों की सांठ-गांठ से उल्टे-सीधे पंजिकरणों का खेल शुरू हो गया है। एसडीएम शाहबाद के पोर्टल पर जितने भी पंजीकरण सत्यापित होने के लिए आए हैं, उनकी संदिग्धता देखते हुए उन पंजीकरण का सत्यापन कराया गया। लगभग बीस गांवों में फर्जी किसान और फर्जी धान की फसल दर्शाकर पंजीकरण करा दिए गए है। इन सभी गांवों के संबंधित हल्का लेखपालों को बुलाकर सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों में लगभग दो सौ पंजिकरणों का सत्यापन कराए जाने पर पोल खुल गई। हल्का लेखपालों द्वारा यह रिपोर्ट दी गई कि पंजीकरण में किसी भी रकबे में धान की फसल नहीं है। जिसके बाद एसडीएम सुनील कुमार ने सत्यापन के आधार पर लगभग दो सौ से अधिक पंजीकरण निरस्त करवा दिए है। एसडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए पंजीकरण सत्यापन कर फिर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है। हालांकि, अब तक पंजीकरण के निरस्तीकरण की बात की जाए तो अब तक लगभग दो हजार पंजीकरण को निरस्त किया जा चुका है। जबकि दो गांव ललवारा और चमरोल को ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

-हमारे पोर्टल पर जितने भी पंजीकरण आ रहे हैं, उनका लेखपाल द्वारा सत्यापन कर रहे हैं। सत्यापन करने पर ज्यादातर फर्जी पंजीकरण की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे पंजिकरणों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। - सुनील कुमार, एसडीएम शाहबाद
विज्ञापन




इन गांवों में निकले फर्जी पंजीकरण
शाहबाद के सुहावा गांव में 25, सुजेत मे 16, टांडा में 40, भरतपुर, गैर आबाद किफायतगंज में 25, गैर आबाद पर्वतपुर नगरिया में 13, चौकोनी में 36, अल्फगंज में 22 , गैर आबाद अहमदनगर निकट कूप में 14, गुलड़िया में 7, पैगंबरपुर में 6, खरसोल में 23, शाहपुर देव मेें 8, रवाना में 60, भगवन्तपुर में 24, गलपुरा में 24, गुजरेला में 18 पंजीकरण निरस्त किए जा चुके हैं। चमरोल, ललवारा ब्लैक लिस्टेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें