फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति की दूसरी शादी को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट, छह गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 11:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम पिपलिया विजयनगर में शुक्रवार को पति की दूसरी शादी को लेकर महिलाओं के दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की छह महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम पिपलिया विजयनगर निवासी लीलाधर की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी रचना से दूसरे पक्ष की महिला नीलम के पति रामसहाय ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों की महिलाएं एकजुट होकर एक-दूसरे को गाली देने लगीं। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची खजुरिया पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने और स्थिति बिगड़ने की आशंका हुई तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की छह महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम पक्ष की रचना, रीता, सुनीता, रीना देवी और दूसरे पक्ष की नन्ही देवी व नीलम को गिरफ्तार किया गया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें