कोसी नदी से अवैध खनन कर लौट रहे दो डंपर को तहसीलदार ने बिजारखाता गांव के सामने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गए।पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद खनन धंधेबाज कोसी नदी से खनन करने से बाज नही आ रहे हैं।
दिन रात पुलिस प्रशासन को चकमा देकर अपने काम को अंजाम दे रहे है। बुधवार की रात तहसीलदार अशोक चौधरी सूचना मिली कि कोसी नदी से अवैध खनन कर कुछ वाहन आ रहे है। तभी गांव बिजारखाता गांव में भरे दो डंपर दिखाई दिए। जिस पर तहसीलदार ने उन्हें रोकने का इशारा किया ।
इस दौरान चालक रेत से भरे डंपर छोड़कर भाग गए। डंपरों को तहसील में खड़ा कर दिया गया और सूचना पुलिस को देकर सीज की कार्रवाई की गई । तहसीलदार अशोक चौधरी ने बताया कि कोसी नदी से अवैध खनन कर दो डंपर लौट रहे थे। जिन्हें सीज कर दिया गया है। ब्यूरो