फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरधरपुर में पत्नी के वियोग में युवक फंदे पर झूला 

Fri, 30 Mar 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
लाल सिंह लोधी का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

पत्नी के वियोग में एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। उसकी पत्नी की एक माह पहले मौत हो गई थी। वह अपने पीछे दो माह का बच्चा भी छोड़ गई थी।  सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानककारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

घटना केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर की है। ग्राम निवासी बकृष्णपाल सिंह लोधी लाल सिंह लोधी खेती किसानी के साथ ही मजदूरी भी करता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात किसी समय लाल सिंह अपने घर से चुपचाप बाइक से कहीं बाहर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास आम के एक बाग में लाल सिंह का शव एक पेड़ पर लटका हुआ देखा तो सूचना उसके परिजनों को दी। 
विज्ञापन


 लाल सिंह की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन विलाप करते हुए तत्काल बाग में पहुंच गए। इस बीच उसकी मौत की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और तमाम लोग बाग में पहुंच गए। लोगों ने देखा कि लाल सिंह पेड़ पर गले में बंधी रस्सी के सहारे झूल रहा था।

सूचना पर केमरी थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा भी पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने निरीक्षण के बाद शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से नीचे उतरवाया और शव का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजनों ने किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा   हत्या के बाद पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया जाने लगा। मगर, बाद में परिजन भी पुलिस के समझाने पर मामला आत्महत्या का मानने लगे। सीओ केमरी विजय बहादुर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि लाल सिंह की पत्नी की दो माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके दो माह का एक पुत्र है। पत्नी की मौत के बाद वह बच्चे के लालन पालन को   लेकर काफी समय से परेशान  था। 
विज्ञापन


मृतक के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में भी अपने पुत्र को मानसिक रुप से परेशान दर्शाते हुए किसी को भी घटना के लिए दोषी नहीं माना है। पुलिस ने शव पेासटमार्टम के लएि भेज दिया। पुलिस ने युवक की जेब से मोबाइल फोन, पर्स,  बाइक की चाभी व पेड़ के पास खड़ी बाइक भी बरामद की है। थाना प्रभारी ने हत्या से इंकार करते हुए  बताया कि युवक मानसिक  तनाव के चलते नशा भी              करता था। आशंका है कि उसने नशे में ही फांसी जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें