फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दो दिन पहले मंगेतर को मिली मोबाइल से धमकी, शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। शादी से दो दिन पहली मोबाइल पर मिली धमकी पर मंगेतर ने शादी करने से इंकार किया। जिस पर बेटी पक्ष में खलबली मची। जिसको लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटे की शादी का रिश्ता जिले के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी से हुआ था। दो दिन बाद मंगेतर को बरात लेकर जाना है। इस बीच मंगेतर को अज्ञात फोन से धमकी देने के आरोप का मामला पुलिस तक पहुंचा है। मंगेतर का कहना है कि उसको अज्ञात मोबाइल फोन से शादी करने पर धमकी मिली है। धमकाने वाले ने शादी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। धमकी मिलते ही मंगेतर ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसकी जानकारी बेटी वालों को हुई। तब बेटी पक्ष में खलबली मची। जिसको लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया है। धमकाने वाले की जांच होगी। वहीं दूसरी बेटी का पक्ष का आरोप है कि मंगेतर का आरोप गलत है और वह शादी तोड़ने को लेकर ऐसी बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें