रामपुर। जिले में मंगलवार को दो नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। जिसमें स्वार थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दौरान दो कोरोना संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया। मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में सक्रिय मामले 13 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को संभावित चौथी लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 54 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में आठ दिन से लगातार कोरोना के संक्रमित निकल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दो संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव युवक और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया है। वहीं, मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद दोनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। इसके साथ ही रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 13 हो गए हैं।