अमृत सरोवर पर काम कर रहे मजदूरों को जब छात्र काफी समय तक दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने इधर-उधर देखा। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्रों के शव को अमृत सरोवर से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। दोनों छात्र गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई करते थे। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।