फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दो बसों की भिड़ंत, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में गलत दिशा में आई रोडवेज बस की दिल्ली की ओर जा रही प्राइवेट बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को दिल्ली से सवारियां भरकर बरेली जा रही बरेली डिपो का चालक शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल पर रोकने के लिए बस गलत दिशा में ले आया। इस दौरान बरेली से सवारी भरकर दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शाहजहांपुर निवासी अजीत कुमार, शाहाबाद निवासी अमित मिश्रा, हरदोई निवासी ध्रुव कुमार, शाहजहांपुर निवासी कृष्ण प्रकाश सिंह, आंबेडकर नगर निवासी सतीश, बरेली निवासी शहनवाज और सौरभ सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें