फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल के मथराड़ी में युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरली मड़ावग के गांव मथराड़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रह है कि युवक ने घर से करीब 25 मीटर दूर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान रमेश पुत्र स्वर्गीय झीणू राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। इसके साथ ही का शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। थाना प्रभारी चौपाल रविंद्र लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। आत्महत्या करने करने के कारणों की जांच की जा रही है।
शव का कल पोस्टमार्टम किया जाएगा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें