फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोडीनयुक्त सिरप बेचने में दवा विक्रेता दो सगे भाई गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच टीम ने तफ्तीश के दौरान कसा शिकंजा, तीन दिन के भीतर दूसरी गिरफ्तारी, अन्य दवा विक्रेताओं में हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोडीनयुक्त सिरप बेचने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मामले की तफ्तीश कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने दो सगे भाई दवा विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पांच दिसंबर 2025 को गंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कोडीनयुक्त सिरप को लेकर पिछले दिनों प्रदेशभर में औषधि विभाग की टीम ने अभियान चलाया था। अभियान के दौरान औषधि विभाग की टीम ने लगातार छापे मारे। छापों के दौरान हुई कार्रवाई से खलबली मच गई थी। इसको लेकर औषधि विभाग की ओर से शहर कोतवाली और गंज में पांच मामले दर्ज कराए गए थे। इसी प्रकरण में पांच दिसंबर को गंज थाने में पक्का पुल निवासी उस्मान खां उर्फ नाजिश व उसके सगे भाई उमर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और फिर तफ्तीश की।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर इस मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच को भी सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। टीम ने इस मामले में पक्का पुल निवासी दवा विक्रेता उसमान और उमर को गिरफ्तार कर लिया। मामले के विवेचक अजयवीर सिंह के मुताबिक इस मामले में दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। उनके मुताबिक उसमान की फर्म से कोडीनयुक्त सिरप की 29 हजार जबकि उमर के पास से 42 हजार शीशियों को बेचा गया था। इसकी बिक्री के बिल वह नहीं दिखा सके थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


कोडीनयुक्त सिरप के मामलों की तफ्तीश लगातार चल रही है। इस मामले में सुबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन


किनको बेचा सिरप अब उनकी तलाश में जुटी पुलिस
रामपुर। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह के मुताबिक कोडीनयुक्त सिरप बेचे जाने का रिकाॅर्ड पुलिस को आरोपियों के पास नहीं मिला है जिसके बाद अब खरीदार दवा विक्रेताओं की भी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें