फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल

Fri, 10 Apr 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में स्वार बस अड्डे के पास बाइक सवार दो भाई चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शहर में चीनी मांझे की बिक्री पर रोक के बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार शाम काशीपुर गांव निवासी अनवार और उनके बड़े भाई निजामुद्दीन, जो शहर में परचून की दुकान चलाते हैं, रोज की तरह बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अनवार चला रहे थे जबकि निजामुद्दीन पीछे बैठे थे।
स्वार बस अड्डे के पास अचानक सामने से आए चीनी मांझे को अनवार ने हाथ से रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक मांझा पीछे बैठे निजामुद्दीन के गले तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हाल के दिनों में चीनी मांझे से जुड़े कई हादसे सामने आ चुके हैं। पिछले सप्ताह एक बाइक सवार लहूलुहान हो गया था, जबकि इससे पहले महिला कॉलेज की एक प्रोफेसर और उनकी बेटी भी इसकी चपेट में आकर घायल हो चुकी हैं। घटनाओं के बावजूद शहर में चीनी मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें