फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो बाइकें भिड़ी,कोचिंग जा रहे छात्रों सहित तीन घायल

Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। जौहर यूनिवर्सिटी रोड पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा मझरा हाशम गंज निवासी अर्श और खौद निवासी मुर्तजा अपनी बाइक से कोचिंग के लिए रामपुर जा रहे थे। जैसे ही वे जौहर यूनिवर्सिटी रोड स्थित कदम शरीफ के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने घायलों को संभाला और एक निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों युवकों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें