फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लेखपाल की कार से टकराकर फौजी घायल

Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर मंगलवार शाम लेखपालों की कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे टांडा तहसील से दढ़ियाल की ओर आ रही कार ग्राम जटपुरा के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में ग्राम नारायणपुर निवासी बाइक सवार अंकित, जो फौजी बताए जा रहे हैं, सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी भेजा। पुलिस ने कार को त्रिवेणी शुगर मिल परिसर में खड़ा करा दिया है। सीओ प्रीतम पाल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें